सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुई अयोध्या नगरी, नागेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे श्रद्धालु

अयोध्या, 10 अगस्त . पवित्र सावन मास के दूसरे Monday को अयोध्या एक बार फिर शिवमय हो गई. सुबह से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं.

संत कल्कि राम ने से बातचीत के दौरान कहा, “आज पवित्र सावन महीने का दूसरा Monday है. यह हमारा श्री नागेश्वर नाथ मंदिर है. मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खुले थे. तब से अभी तक लाखों भक्त अनुशासन बनाए रखते हुए और ‘बम बम महादेव’ व ‘हर हर महादेव’ का जयघोष करते हुए भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं. कहा जाता है कि जो भी श्री नागेश्वर नाथ मंदिर आकर जल अर्पित करता है उसे धर्म नगरी आने का पूर्ण फल प्राप्त होता है. “

संत कबीर नगर से आए एक भक्त ने कहा, “हम नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शंकर को पवित्र जल चढ़ाने आए हैं. आज सावन का दूसरा Monday है. हमें यहां बहुत अच्छा लगा और Government व प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम बेहतरीन हैं.”

सावन Monday के कारण सरयू नदी के घाटों पर भी भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ जमा हुई. श्रद्धालुओं ने नदी में पवित्र स्नान कर अपने साथ लाया हुआ जल शिवलिंग पर चढ़ाया. जल स्तर बढ़ने के कारण घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. जल Police, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को सरयू घाटों पर तैनात किया गया. मंदिर परिसर और शहर के प्रमुख मार्गों पर cctv कैमरों से लगातार निगरानी की गई.

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया, “सावन मास का दूसरा Monday होने की वजह से Police की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भक्तों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर Police बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.”

अयोध्या के राम पथ पर भी बड़ी संख्या में कांवड़िए नजर आए. भगवा वस्त्र, गले में रुद्राक्ष और हाथों में कांवड़ लिए श्रद्धालु “बम बम भोले” के जयकारे लगाते हुए मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे. प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए अलग से मार्ग और विश्राम स्थल बनाए हैं.

नागेश्वर नाथ मंदिर के अलावा शहर के अन्य शिवालयों में भी सुबह से लंबी कतारें लगी हैं. Police और मंदिर समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.

पीआईएम/एएस