
रांची, 10 अगस्त . भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है. आगे की रणनीति के तौर पर आंदोलनरत छात्र Monday को विधानसभा का घेराव करेंगे. इसको लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आज क्रांति का दिन है.
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “आज भूख हड़ताड़ का नौवां दिन है और मुझे कमजोरी है. मैं लगातार अपडेट दे रहा हूं और मेरी हालत और खराब होती जा रही है. लेकिन मुझे जो दर्द, तकलीफ और पीड़ा हो रही है, इससे ज्यादा दर्द पेपर लीक को लेकर है.”
विधानसभा घेराव को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “आज क्रांति का दिन है. यह हमारे महीनों के संघर्ष का दिन है.”
देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से अनशन पर हैं. उन्होंने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया था. इसके बाद 2 अगस्त से उनका आंदोलन स्थल पर अनशन शुरू हुआ. पिछले 8 दिनों में उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ चुकी है. Monday सुबह डॉक्टरों ने महतो का स्वास्थ्य परीक्षण किया.
देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने से कहा, “Sunday की अपेक्षा आज उनकी हालत बेहतर है. उन्हें कमजोरी थी, शुगर लेवल गिर गया था और वे कमजोर महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने उन्हें ड्रिप लगाई. इसके बाद उनके जरूरी अंग (वाइटल ऑर्गन्स) अभी ठीक हैं. वे बेहतर महसूस कर रहे हैं.”
फिलहाल, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं. छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हो रहे हैं.
एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, “हम विधानसभा की ओर जा रहे हैं और हमारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 10 बजे शुरू होगा. छात्र बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं. जब तक Government हमारी मांगें नहीं मान लेती, हम रुकने वाले नहीं हैं. Government की तैयारियों से हमें कोई डर नहीं है. भूख हड़ताल पर बैठे सभी छात्रों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा. हम विरोध करेंगे. मैं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहा हूं और हम निश्चित रूप से विधानसभा जाएंगे क्योंकि Government हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है.”
एक अन्य छात्र ने कहा, “आज का कार्यक्रम पहले से ही तय था. विधानसभा मार्च और विधानसभा घेराव की योजना पहले ही बना ली गई थी. छात्र पुरानी विधानसभा के पास इकट्ठा हो रहे हैं और हमारा मार्च वहीं से शुरू होगा. आपके माध्यम से मैं Jharkhand के सभी छात्रों से अपील करना चाहता हूं कि आज का मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण और संवैधानिक होगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content