
New Delhi, 4 अगस्त . BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने Tuesday को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई20 ईंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व Chief Minister बिना किसी ठोस सबूत के बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे हैं.
त्रिवेदी ने कहा, “दिल्ली के पूर्व Chief Minister अपनी नाकाम Political महत्वाकांक्षाओं का बोझ उठाए कुछ समर्थकों के साथ दिखे. वे हमेशा की तरह नाटकबाजी और गैर जिम्मेदाराना हरकतें करते हुए बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे थे.”
सांसद ने केजरीवाल के दावों पर सवाल उठाए और उन पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “वे खुद को आईआईटी ग्रेजुएट बताते हैं, लेकिन अक्सर बिना तथ्य पेश किए बात करते हैं. इससे पहले वैक्सीन पर चर्चा के दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि वैक्सीन के फॉर्मूले सभी को बांट दिए जाने चाहिए. अब और भी दिलचस्प बात यह है कि वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं. ये सभी बातें बताती हैं कि वे स्पष्टता देने के बजाय भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड को देखते हुए केजरीवाल आरोप लगाने के बजाय ई-20 ईंधन के असर के बारे में ज्यादा तकनीकी जानकारी दे सकते थे.
BJP MP ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि केजरीवाल तकनीकी पहलुओं और संभावित असर के बारे में बताएंगे. हालांकि उन्होंने न तो कोई रिसर्च की है और न ही ऑटोमोबाइल कंपनियों से कोई डेटा पेश किया है. इसके बजाय वे बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं. मेरा मानना है कि केजरीवाल को ऐसी गलत जानकारी फैलाने से बचना चाहिए.”
BJP MP ने कहा कि दुनियाभर के कई देशों में ई-15 ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है और इसी तरह के ईंधन मिश्रण का इस्तेमाल यहां भी पहले से हो रहा है. यह अजीब बात है कि वे दावा कर रहे हैं कि पिछले चार साल से गाड़ियां खराब हो रही हैं, जबकि इसे लागू करने का काम चार महीने से भी कम समय पहले शुरू हुआ था.
BJP MP तरुण चुघ ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल को राहुल गांधी का इटली वाला चश्मा नहीं पहनना चाहिए. चुघ ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि वे जो चश्मा पहने हुए हैं, उसे उतार दें.
उन्होंने दावा किया कि India के किसानों से एक एक बूंद इथेनॉल उठाई जा रही है. केजरीवाल किसानों की आमदनी पर झूठ बोल रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी का चश्मा पहनकर India के किसानों का विराध मत करिए.
केजरीवाल के ई-20 मार्च पर चुघ ने कहा कि केजरीवाल उलझी हुई सोच के साथ काम कर रहे हैं. ई-20 को एक दिन में लागू नहीं किया गया था. इथेनॉल का इस्तेमाल दशकों से ऊर्जा के तौर पर हो रहा है और धीरे-धीरे यह 20 प्रतिशत तक पहुंचा है. दुनिया के कई देशों में पहले से ही फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है.
ई-20 की वजह से लगभग 1.75 लाख करोड़ का सीधे भारतीय किसानों के खातों में जा रहे हैं. इससे किसानों को फायदा हो रहा है, बाजार को भी मुनाफा हो रहा है और देश का पैसा देश में ही रह रहा है. अरविंद केजरीवाल दिवालिया हो चुकी सोच के साथ काम कर रहे हैं. वे अपने लड़खड़ाते Political एजेंडे को फिर से जिंदा करने के लिए अलग-अलग मुद्दे ढूंढते रहते हैं.
–
डीकेएम/
Skip to content