
अशोकनगर, 28 जुलाई . Madhya Pradesh के अशोकनगर जिले में लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. इस हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वन विभाग के दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं. Police ने Tuesday को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
Police के अनुसार, यह घटना Monday को मुंगावली वन परिक्षेत्र के किरौला गांव के पास हुई. वन विभाग की आठ सदस्यीय टीम को सूचना मिली थी कि पास के जंगल से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी बैलगाड़ी के जरिए ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी से लदी बैलगाड़ी को रोक लिया और उसे जब्त कर लिया.
इसके बाद जब जब्त की गई बैलगाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से मुंगावली ले जाया जा रहा था, तभी बैलगाड़ी के साथ मौजूद कुछ लोगों ने अपने साथियों को इसकी सूचना दे दी. थोड़ी ही देर में पांच मोटरसाइकिलों पर सवार 8 से 10 लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने ट्रैक्टर का रास्ता रोक लिया और वन विभाग की टीम पर लाठी, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
मुंगावली के एसडीओपी सनम बी. खान ने बताया कि वन विभाग की टीम जंगल क्षेत्र में निरीक्षण और जब्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया.
हमले में डिप्टी रेंजर कमलेश बाथम के पैर में फ्रैक्चर हो गया. वहीं, वन कर्मचारी बलवीर पटेल सहित दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं. सभी घायलों को पहले मुंगावली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश बाथम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Police का कहना है कि हमला करने के बाद सभी आरोपी पास के जंगल की ओर भाग गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी जियाजीगढ़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है.
एसडीओपी सनम बी. खान ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए Police की कई टीमें लगाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एएस
Skip to content