
Lucknow, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की संबंधित Union Minister से मुलाकात भी कराई जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि Government युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और सकारात्मक पहल के साथ आगे बढ़ेगी. New Delhi के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ Friday को Lucknow में पत्रकार वार्ता करते हुए उपChief Minister ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया है प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें एक पत्र भी सौंपा गया है, जिसे केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक, शिवा शर्मा और उनके साथियों की मौजूदगी में ब्रजेश पाठक ने कहा कि छात्रों की न्यायसंगत मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने कहा, “हमारी Government हर युवा के साथ है. देश और प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. छात्रों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.”
उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से उठाए गए मुद्दों को आगामी दो दिनों के भीतर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा. इसके साथ ही संबंधित Union Minister से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा.
छात्र प्रतिनिधिमंडल की ओर से सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में छात्रों की बौद्धिक क्षमता और मेरिट में काफी अंतर दिखाई देता है. आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आगे के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में किसी के साथ अन्याय न हो.
पत्र में कहा गया है कि सभी छात्रों की बौद्धिक क्षमता के समान विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए. साथ ही, अवसरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिले और किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो.
छात्रों ने कहा कि इससे समाज का व्यापक हित सुनिश्चित होगा. हर्ष दुबे ने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन किया है. उनकी मांग देश के हर युवा को समान अवसर दिलाने की है. उन्होंने कहा कि उपChief Minister की ओर से दो दिन के भीतर Union Minister से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया है.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content