घुसपैठियों की वजह से बदल रही डेमोग्राफी, कार्रवाई जरूरी: अन्नपूर्णा देवी

रांची, 4 जून . Union Minister अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में जिस तरह से यह प्रक्रिया चल रही है, वह बहुत जरूरी है. घुसपैठियों की वजह से कई इलाकों में डेमोग्राफी बदल रही है, जिसका असर स्थानीय लोगों के अधिकारों पर पड़ रहा है. इसलिए सभी राज्यों के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि Jharkhand के संथाल परगना से लेकर रांची तक कई जगहों पर बाहरी लोगों के आने से स्थानीय लोगों के हक प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के कारण स्थानीय नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है और यह चिंता का विषय है. उनके अनुसार एसआईआर जैसी प्रक्रिया के जरिए ऐसे लोगों की पहचान करना जरूरी है, ताकि राज्य के असली नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें.

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं और उन मानदंडों के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है. उनका कहना है कि जो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें सिस्टम से बाहर किया जाना चाहिए ताकि मतदाता सूची साफ और पारदर्शी बनी रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि असम और बंगाल में पहले ही इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है और आने वाले समय में Jharkhand में भी एसआईआर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल वैध नागरिक ही मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनें.

वहीं, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में लोग Jharkhand और अन्य राज्यों में पलायन कर गए थे. इस पर उन्होंने कहा कि जल्द Jharkhand में भी एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिससे ऐसे लोगों की पहचान की जा सकेगी और नियमों के तहत उन्हें वापस भेजा जाएगा. उनका कहना है कि चुनाव आयोग अच्छे से काम कर रहा है, इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए घुसपैठियों को देश से बाहर जाना ही पड़ेगा.

पीआईएम/डीकेपी