
Bengaluru, 15 मई . कर्नाटक में एक बार फिर डीके शिवकुमार को ‘Chief Minister ’ बनाए जाने की मांग उठी है. Friday को बेलगावी और दूसरी जगहों पर उपChief Minister और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को ‘अगला Chief Minister ’ घोषित करने वाले बैनर दिखाई दिए.
डीके शिवकुमार ने Friday को अपना 64वां जन्मदिन मनाया है. इसी अवसर पर उन्हें ‘भावी Chief Minister ‘ बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी शहर में चन्नम्मा सर्कल पर लगाए गए होर्डिंग में डीके शिवकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं. बताया जा रहा है कि इसे कांग्रेस नेता और महिला व बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के बेटे मृणाल हेब्बालकर ने लगवाया था.
गौरतलब है कि लक्ष्मी हेब्बालकर अपनी सफलता का श्रेय डीके शिवकुमार को देती हैं. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि हेब्बालकर के भाई चन्नराज हट्टीहोली कांग्रेस के एमएलसी हैं.
हालांकि, उपChief Minister ने पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की थी कि वे उनके जन्मदिन के जश्न के लिए बैनर या पोस्टर न लगाएं. इसके बावजूद ‘अगला Chief Minister ’ वाले पोस्टर लगाए जाने से Political हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
Bengaluru में अपने जन्मदिन के जश्न पर टिप्पणी करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, “जश्न पूरी रात चलता रहा. मेरे दोस्त और समर्थक मुझसे मिलने का इंतजार कर रहे थे. मैं क्या कर सकता हूं? उनका प्यार, भरोसा और आशीर्वाद ही ऐसा है. मैंने अपने सभी समर्थकों को निर्देश दिया था कि इस मौके पर बैनर न लगाएं. अधिकारियों ने पहले ही लगभग 50 प्रतिशत बैनर हटा दिए हैं.”
इसी बीच, वैदिक विद्वानों और पुजारियों ने Friday सुबह Bengaluru में डीके शिवकुमार के सदाशिवनगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की. विद्वानों और पुजारियों ने वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
राज्य Government में मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने भी शिवकुमार के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
–
डीसीएच/
Skip to content