वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच सितांशु, देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा

New Delhi, 10 अगस्त . India ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने 207 रनों के लक्ष्य को सिर्फ एक सेशन में हासिल किया. यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ मोहम्मद सिराज ने भी सिर्फ 15 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. टीम के प्रदर्शन से बैटिंग कोच सितांशु कोटक काफी खुश हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में बात करते हुए सितांशु ने कहा कि यह वॉर्मअप मुकाबला भारतीय टीम के लिहाज से काफी शानदार रहा. उन्होंने कहा कि अगर हम अगले 4 दिन और भी प्रैक्टिस करते, तो भी वो वॉर्मअप मुकाबले के बराबर नहीं होता.

बैटिंग कोच ने कहा कि गेंदबाजों ने वॉर्मअप मैच में अपना पूरा जोर लगाया जबकि बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. सितांशु ने कहा कि हमने यह कोशिश की थी कि सभी को बल्लेबाजी करने का मौका मिले, चाहे फिर वो गेंदबाज ही क्यों न हों. सिराज और गुरनूर की आतिशी बल्लेबाजी का जिक्र करते हुए कोच ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई. पहली पारी में गुरनूर ने 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. वहीं, सिराज दूसरी पारी में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

हालांकि, सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. बैटिंग कोच ने माना कि पिच में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था और इसके बावजूद टीम के फास्ट बॉलर्स ने काफी दम लगाया और अच्छी लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी की. India और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा.

एसएम/पीएम