दिल्लीः लग्जरी कार में सवार होकर लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

New Delhi, 28 जुलाई . द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने अंतरराज्यीय लुटेरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोग लोनी, गाजियाबाद (यूपी) के रहने वाले है लेकिन वे द्वारका और आसपास के जिलों के इलाकों को निशाना बना रहे थे. आरोपियों के पास से लूट और घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए गए हैं.

चेकिंग के दौरान Police को गुमराह करने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल कर रहा था. गिरोह का सरगना दीपक 2023 में गौतम बुद्ध नगर (यूपी) के दनकौर Police स्टेशन में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था, जिसे गाजियाबाद Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. दीपक के पास से एक आधुनिक पिस्तौल और 2 कारतूस, आरोपी अतुल और सुहैल के पास से 2 सिंगल-शॉट पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए गए.

दरअसल, 17-18 जुलाई की रात को द्वारका नॉर्थ Police स्टेशन में सुबह 1:53 बजे एक पीसीआर कॉल आई. इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ‘कट्टा’ लेकर बिल्डिंग के अंदर घुसा है और एक व्यक्ति बाहर कार में बैठा है.

कॉल करने वाले ने उसी बिल्डिंग में मौजूद एमएनजी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के चौकीदार दिलीप कुमार को “चोर-चोर” चिल्लाते हुए सुना. जब वे बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति, जिसका चेहरा ढका हुआ था, उसी बिल्डिंग की सीढ़ियों से अंदर जा रहा था. कुछ देर बाद वह बाहर निकला और मुख्य सड़क पर उनके ऑफिस के बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग गया. भागते समय उसकी जेब से हथियार जैसी कोई चीज गिर गई, जिसे उसने उठाया और भाग गया.

इन संदिग्धों को पकड़ने के लिए द्वारका एसीपी ऑपरेशन्स सुभाष मलिक की देखरेख में बनी एक खास टीम मौके पर पहुंची. मौके और पीछे के रास्तों के cctv फुटेज की जांच करने पर पता चला कि संदिग्धों ने एक ‘किया’ कार का इस्तेमाल किया था. टीम ने इस कार का द्वारका से लोनी, गाजियाबाद तक लगभग 60 किलोमीटर तक पीछा किया. टीम ने लोनी और द्वारका इलाकों में उस कार की गतिविधियों पर नजर रखी. 22-23 जुलाई की देर रात वही कार द्वारका के पास देखी गई और उस कार से दीपक, अतुल और सोहेल नाम के तीन लोगों को पकड़ा गया.

जांच करने पर तीनों के पास अवैध हथियार मिले. कार की तलाशी लेने पर एक बैग भी मिला, जिसमें घरों में सेंधमारी और चोरी के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार थे. आरोपियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

ओपी/पीएम