
New Delhi, 28 जून . राजधानी के पश्चिमी जिले की विकासपुरी थाना Police ने स्नैचिंग के एक मामले का 30 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों, एक युवती, और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एप्पल आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है. इस कार्रवाई के साथ Police ने स्नैचिंग के कुल तीन मामलों का खुलासा किया है.
25 जून 2026 को विकासपुरी थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दो युवक और एक युवती स्कूटी पर आए और उसका आईफोन छीनकर नाला रोड की ओर फरार हो गए. शिकायत के आधार पर First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की गई.
एसएचओ विकासपुरी इंस्पेक्टर घनश्याम किशोर के नेतृत्व और एसीपी तिलक नगर डॉ. गरिमा तिवारी के मार्गदर्शन में गठित Police टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 30 cctv कैमरों की फुटेज खंगाली.
जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर टेप से ढक रखा था. हालांकि Police ने तकनीकी विश्लेषण और cctv फुटेज की मदद से स्कूटी का पता लगा लिया.
तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद Police ने तीन स्नैचरों और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय एन्क्लेव निवासी अर्जुन (23 वर्ष), उत्तम नगर निवासी नकुल (23 वर्ष), उत्तम नगर निवासी कीर्ति (20 वर्ष), और उत्तम नगर निवासी विकाश उर्फ नोना (21 वर्ष) के रूप में हुई है.
–
एमएस/
Skip to content