सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

New Delhi, 22 जुलाई . दिल्ली Police ने संसद तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में अब तक 10 First Information Report दर्ज की हैं. Police की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये First Information Report दर्ज की गई हैं. फिलहाल, मामलों की जांच जारी है.

Police के अनुसार, सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामलों में संसद मार्ग थाने में 4 First Information Report और सीपी थाने में तीन First Information Report दर्ज की गई हैं. इसके अलावा, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक First Information Report दर्ज हुई है. इनमें से एक First Information Report New Delhi क्षेत्र में, जो एक हाई-सिक्योरिटी जोन है, संसद सत्र के दौरान बिना मंजूरी के ड्रोन उड़ाने से जुड़ी है.

दिल्ली Police ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले के मामले में भी First Information Report दर्ज की गई है. वायरल वीडियो में कुछ लोग आरएएफ जवान को पीटते नजर आए. वे आरएएफ की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ भी करते दिखे.

ये First Information Report अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई हैं. साथ ही, जांच टीमें उपद्रव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. बताया गया कि कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए 250 से अधिक वीडियो की जांच की जा रही है. इनमें मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग, cctv फुटेज, ड्रोन कैमरे के विजुअल और Police के बॉडी-वर्न कैमरों से ली गई फुटेज शामिल हैं.

गौरतलब है कि Monday को पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों ने मध्य दिल्ली में संसद तक मार्च किया. जंतर-मंतर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित संसद तक मार्च करने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी झड़प हुई.

इस हिंसक प्रदर्शन में दर्जनों Policeकर्मी घायल हुए, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं.

डीसीएच/