दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी का मामला सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 19 जुलाई . दिल्ली Police ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान राजेश (18), कुणाल (22) और इमरान (23) के रूप में हुई है. Police के अनुसार, तीनों एक सेक्सटॉर्शन (यौन शोषण के बहाने ब्लैकमेलिंग) आधारित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े थे.

दिल्ली Police के अनुसार, गंगा विहार इलाके के 44 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 6 मई को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात महिला की वीडियो कॉल आई. महिला ने खुद को उनके social media की एक परिचित बताकर विश्वास में लिया और उन्हें कपड़े उतारने के लिए उकसाया. इस दौरान उनकी आपत्तिजनक वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर ली गई.

इसके बाद उन्हें कई अनजान नंबरों से कॉल आए, जिनमें कॉल करने वालों ने खुद को Police अधिकारी, social media अधिकारी और सरकारी अधिकारी बताया. उन्होंने वीडियो वायरल करने, कानूनी कार्रवाई में फंसाने और गिरफ्तार करवाने की धमकी दी. लगातार डराने-धमकाने और डर के कारण शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खातों में लगभग 5.80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए.

जब ​​उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो वह साइबर Police स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई गई. टीम ने बारीकी से तकनीकी और वित्तीय जांच शुरू की. जांच के दौरान ठगी की रकम का एक हिस्सा राजेश और कुणाल के बैंक खातों तक पहुंचा, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया.

Police ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-53 के रहने वाले आरोपी राजेश को Friday को गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच के दौरान एक और अकाउंट होल्डर कुणाल की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया. उसकी जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी इमरान को भी पकड़ा गया, जो एटीएम से धोखाधड़ी के पैसे निकालने के मामले में शामिल था. अपराध करने में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन उसके पास से बरामद किया गया.

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने Rajasthan के मेवात इलाके से चल रहे एक संगठित सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट का खुलासा किया. फिलहाल दिल्ली Police गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

डीसीएच/