दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को छोड़ा, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘मेरे भाई बहुत मजबूत, सब बर्दाश्त कर लेंगे’

New Delhi, 21 जुलाई . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली Police ने छोड़ दिया है. Prime Minister आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली Police ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था.

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को Police द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष के कई नेताओं ने संसद भवन से मार्च निकाला था. यह मार्च Prime Minister आवास तक पहुंचा और फिर सभी नेता वहीं धरने पर बैठ गए. केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह उनसे बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही.

इसके बाद प्रदर्शनकारियों से पीएम आवास के पास से हटने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली Police सभी नेताओं को जबरन बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई.

प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाना, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र में ले जाया गया था.

अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को छोड़ दिया गया है. दिल्ली Police द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमसे कोई बातचीत नहीं की गई. हम इस मुद्दे को संसद में फिर से उठाएंगे.

उन्होंने कहा, “मेरे भाई बहुत मजबूत हैं, वह सब बर्दाश्त कर लेंगे. Monday को छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था. ये बच्चे और युवा हमारे देश के भविष्य हैं. जब हम संसद में कहते हैं कि हम चर्चा चाहते हैं, तो वे वंदे मातरम पर चर्चा की बात करते हैं. इसका मतलब क्या है? अगर हम अपने युवाओं को ही नहीं बचा सकते और सुरक्षित नहीं रख सकते, अगर हम अपने बच्चों पर दमन करेंगे, उन्हें मारेंगे-पीटेंगे, तो कैसे चलेगा?”

इस बीच राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “Prime Minister मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की यह लड़ाई अब न रुकेगी, न झुकेगी.”

एएमटी/एबीएम