
New Delhi, 22 जुलाई . दिल्ली Police ने पत्थरबाजी और Police कार्रवाई किए जाने के आरोपों का खंडन किया है. Police ने social media पर शेयर किए गए तथाकथित वीडियो को ‘गुमराह’ करने वाला बताया और लोगों से बिना पुष्टि की गई जानकारी शेयर न करने की अपील की.
New Delhi डीसीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया गया, “social media पर कई ऐसे वीडियो चल रहे हैं, जिनमें पत्थरबाजी और Police कार्रवाई की बात कही जा रही है. ये दावे झूठे और गुमराह करने वाले हैं.”
पोस्ट में आगे कहा गया, “ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐसे वीडियो पर विश्वास न करें और न ही उन्हें शेयर करें. साथ ही, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी और अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.”
दिल्ली Police ने Tuesday को भी रहे जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच अपना स्पष्टीकरण दिया. इससे पहले, Monday को दिल्ली में ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई थी.
सीजेपी के हजारों समर्थक जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे. वे नीट-यूजी पेपर लीक विवाद समेत परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. Police ने मार्च को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए रास्ते में निषेधाज्ञा लागू की थी और बैरिकेड्स लगाए थे.
सुरक्षा कर्मियों की ओर से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का मंच और टेंट हटा दिए जाने के बाद सीजेपी के आंदोलन जारी रखने के आह्वान पर प्रदर्शनकारी Tuesday को फिर से उसी जगह लौट आए. विरोध स्थल पर दिल्ली Police और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों की भारी तैनाती बनी रही. उनका यह विरोध प्रदर्शन Wednesday सुबह तक भी जारी रहा है.
–
डीसीएच/
Skip to content