दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

New Delhi, 22 अगस्त . दिल्ली Police ने ऑपरेशन विस्टा के तहत India में वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. अधिकारियों ने Saturday को बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 18 विदेशी नागरिक ऐसे पाए गए, जो दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बाद भी जिले में रह रहे थे.

विदेशी नागरिकों के सत्यापन और अवैध रूप से ठहरे लोगों का पता लगाने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया था. यह कार्रवाई आउटर जिले के फॉरेनर सेल द्वारा स्थानीय Police थानों के सहयोग से की गई.

Police के अनुसार, पकड़े गए विदेशी नागरिकों में 9 थाईलैंड के नागरिक, 4 नाइजीरियाई नागरिक, 3 बांग्लादेशी नागरिक, 1 युगांडा का नागरिक और 1 गिनी का नागरिक शामिल हैं.

Police ने बताया कि अवैध रूप से India में रह रहे इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय और अन्य संबंधित आव्रजन अधिकारियों के सहयोग से निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आउटर जिले के फॉरेनर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदर सिंह के नेतृत्व में टीम को जिले में ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन का कार्य सौंपा गया था.

ऑपरेशन विस्टा के तहत Police टीमें लगातार सत्यापन अभियान चला रही हैं, खुफिया जानकारी जुटा रही हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर रही हैं जो बिना वैध दस्तावेजों के India में रह रहे हैं.

Police के अनुसार, जिन विदेशी नागरिकों के दस्तावेज समाप्त हो चुके हैं या जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

अभियान का उद्देश्य अवैध प्रवासियों की पहचान करना, अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों पर रोक लगाना और आव्रजन कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है.

इंस्पेक्टर सुंदर सिंह के नेतृत्व में हेड constable उमेद, रविंदर और आशीष, constable रोहित और सुमेर तथा महिला constable रेणु की एक विशेष टीम गठित की गई थी. यह अभियान आउटर जिले के Police उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया.

एक विशेष सत्यापन अभियान के दौरान फॉरेनर सेल को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक वीजा समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में रह रहे हैं और वे जल्द ही दूसरी जगह जाने की योजना बना रहे हैं.

सूचना के आधार पर Police टीम पीरागढ़ी चौक और डीडीए पार्क के आसपास पहुंची और गोपनीय निगरानी शुरू की. Police की मौजूदगी देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन Police टीम ने उन्हें पकड़ लिया.

इनकी पहचान शिहाब संजिद, मोहम्मद अरमान मियां और मेहदी हसन रब्बी के रूप में हुई, जो बांग्लादेश के निवासी हैं.

पूछताछ और दस्तावेज जांच के दौरान तीनों कोई वैध पहचान पत्र या यात्रा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. आगे की जांच में उनके पास से मिले पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त पाई गई, जिससे India में उनका अवैध रूप से रहना प्रमाणित हुआ.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया और उनके निर्वासन की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

एक अन्य सत्यापन अभियान में पश्चिम विहार ईस्ट थाना, निहाल विहार थाना और आउटर जिले के फॉरेनर सेल की टीमों ने क्षेत्र में रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों की जांच की.

इस दौरान कुल 15 विदेशी नागरिकों को सत्यापन के लिए पकड़ा गया. इनमें 9 थाई नागरिक, 4 नाइजीरियाई नागरिक, 1 युगांडा का नागरिक और 1 गिनी का नागरिक शामिल थे.

दस्तावेजों की गहन जांच में पाया गया कि इनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी. Police ने बताया कि India में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकने के आरोप में इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Police ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित आव्रजन अधिकारियों और एफआरआरओ के साथ मिलकर कानून के अनुसार की जा रही है.

एएमटी/डीकेपी