दिल्ली पुलिस ने कुख्यात ‘काकू गैंग’ के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

New Delhi, 21 मई . दक्षिणी दिल्ली की Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. Police ने कुख्यात ‘काकू गैंग’ के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी या छीनने के कई मामले सुलझ गए हैं और चोरी के मोबाइल फोन बेचने में शामिल एक संगठित नेटवर्क की गतिविधियों का भी खुलासा हुआ है.

दिल्ली Police के अधिकारियों ने Thursday को जानकारी दी कि यह गैंग साउथ दिल्ली के इलाकों में संगठित तरीके से मोबाइल चोरी, छीनने और चोरी के मोबाइल फोन बेचने के काम में शामिल था. गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 मोबाइल चोरी या छीने गए फोन बरामद हुए, जिनका संबंध साकेत और मैदान गढ़ी थानों में दर्ज मामलों से था.

अधिकारियों के अनुसार, Tuesday को दिल्ली Police को एक विशेष गुप्त सूचना मिली कि ‘काकू गैंग’ का एक सक्रिय सदस्य, जिसका नाम गोपाल उर्फ ​​काकू है, चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए धोबी घाट, ब्लॉक-5, दक्षिणपुरी, दिल्ली के पास आएगा.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व और अरविंद कुमार की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया. तेजी से कार्रवाई करते हुए Police टीम ने एक रणनीतिक जाल बिछाया और आरोपी के मौके से भागने से पहले ही उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान, उसके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए. जांच में पता चला कि बरामद फोन साकेत और मैदान गढ़ी थानों में दर्ज मामलों से जुड़े थे.

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह ‘काकू गैंग’ का एक सक्रिय सदस्य है, जो दिल्ली और आस-पास के इलाकों में संगठित तरीके से मोबाइल चोरी और झपटमारी की वारदातों में शामिल है. गैंग के सदस्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर यात्रियों और पैदल चलने वालों को अपना निशाना बनाते थे और बाद में Police की पकड़ से बचने के लिए चोरी किए गए मोबाइल फोन को खरीदारों और अपने आपराधिक साथियों के जरिए ठिकाने लगा देते थे.

डीसीएच/