दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट चलाने वाले साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

New Delhi, 11 जून . दिल्ली Police की साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर Police स्टेशन ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग वेबसाइटों के जरिए देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था.

मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई जिसमें पीड़ित से 20,328 रुपए की ठगी की गई थी. आरोपियों ने फर्जी वेबसाइटें बनाकर उन्हें सरकारी या अधिकृत ट्रैवल पोर्टल जैसा दिखाया और लोगों को यात्रा बुकिंग का झांसा देकर पैसे ऐंठे. इस आधार पर साइबर थाना, साउथ जिला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान Police ने बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट चैनल, डोमेन रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड, ईमेल अकाउंट, आईपी लॉग और होस्टिंग सर्विस से प्राप्त तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया. तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए Police ने बिहार के नालंदा से ओमप्रकाश कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का एक और प्रमुख सदस्य श्रेयांश तिवारी उर्फ शिवम है, जो फर्जी वेबसाइटों को विकसित और संचालित करता था, जिसे बाद में ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी social media प्लेटफॉर्म पर पेड विज्ञापन चलाकर लोगों को इन फर्जी वेबसाइटों तक पहुंचाते थे और बुकिंग के नाम पर पैसे वसूलते थे, जिसके बाद रिफंड या अतिरिक्त शुल्क के नाम पर और रकम ली जाती थी.

Police के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क म्यूल बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों के जरिए पैसे को आगे ट्रांसफर करता था. इस गिरोह से जुड़ी लगभग 30 शिकायतों का पता चला है, जिनमें करीब 10 लाख रुपए की साइबर ठगी शामिल है.

Police ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 आईपैड, कई एटीएम/डेबिट कार्ड और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, साथ ही 20,328 रुपए की राशि बैंक खाते में फ्रीज कर दी गई है. दिल्ली Police ने बताया कि यह कार्रवाई एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करती है और मामले की आगे की जांच जारी है.

एएमटी/एएस