दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग और लूट के मामलों में वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

New Delhi, 2 जुलाई . दिल्ली Police की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police अधिकारियों ने बताया कि 1-2 जुलाई की रात को सन्नोथ गांव के पास Police टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को रोकने की कोशिश की थी. इस दौरान, अपराधी ने भागने की कोशिश की. Police के पीछा करने पर उसने गोलियां चलाईं. बाद में जवाबी कार्रवाई करते हुए Police ने उसे घायल कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान इरशाद अली उर्फ ​​सुकर अली के रूप में हुई है, जो बवाना की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है. यह आरोपी कई स्नैचिंग और लूट के मामलों में वांछित था.

इसके पहले, एएटीएस ने दो वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की आठ दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं. दिल्ली Police के अनुसार, वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और सक्रिय वाहन चोरों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत एएटीएसत टीमें वाहन चोरी-रोधी अभियान चला रही थीं. Tuesday को एक गुप्त सूचना मिली कि दो आदतन वाहन चोर चोरी की स्कूटर को ठिकाने लगाने के लिए रघुबीर नगर के गंदा नाला रोड के पास आने वाले थे.

तुरंत कार्रवाई करते हुए एएटीएस टीम ने बताई गई जगह पर एक जाल बिछाया. शाम करीब 7:45 बजे, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध देखे गए. Police टीम को देखते ही उन्होंने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े. थोड़ी देर पीछा करने के बाद दोनों आरोपियों को तुरंत काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों की पहचान अजय उर्फ ​​चिराग और शिवम उर्फ ​​अमन के रूप में हुई. Police ने बताया कि ये दोनों आरोपी कई वाहन चोरी के मामलों में शामिल थे. कड़ी पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने कई वाहन चोरियों में अपनी संलिप्तता कबूल की. आरोपियों की निशानदेही पर Police टीम ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर छिपाई गई चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद कीं.

डीसीएच/