दिल्ली पुलिस ने शाहदरा में महिला से आईफोन छीनने वाले आरोपी को 6 घंटे में किया गिरफ्तार

New Delhi, 5 जुलाई . दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के अंदर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है और इस घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चोरी किया गया आईफोन भी बरामद किया है.

दिल्ली Police के अधिकारी ने बताया कि प्रिया नाम की महिला ने शाहदरा Police स्टेशन में फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि काबुल नगर, शाहदरा के पास अपने बच्चों को स्कूल कैब में बैठाकर लौटते समय एक स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने उनका सफेद रंग का आईफोन चुरा लिया. शिकायत मिलते ही Police ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और पीसीआर कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया दी गई. इसके बाद शाहदरा Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर योगेश कुमार के नेतृत्व में तथा एसीपी शाहदरा की निगरानी में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम में हेड constable मोनू कुमार और हेडconstable सुमित कुमार सहित अन्य Policeकर्मियों को शामिल किया गया. टीम ने क्षेत्र में लगे cctv कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया, तकनीकी निगरानी की मदद ली और स्थानीय मुखबिर से पूछताछ की.

लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर Police ने घटना के मात्र छह घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार, निवासी न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली (उम्र 24 वर्ष) बताया. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और हाल ही में 29 जून 2026 को नशा मुक्ति केंद्र से लगभग दो महीने के उपचार के बाद रिहा हुआ था.

Police ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद आईफोन और चोरी की गई ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है, जिसका उपयोग अपराध में किया गया था.

फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य झपटमारी या चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं. Police रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है.

एएस