दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

New Delhi, 13 जून . दिल्ली के शाहबाद डेयरी Police स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहा था.

आरोपी दिल्ली के शाहबाद डेयरी Police स्टेशन के एक मर्डर केस में वांछित था, जिसे लेकर न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे. हालांकि, अपराधी गिरफ्तारी से बच रहा था और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था. इस मामले में क्राइम ब्रांच की पुरम टीम ने खास जानकारी जुटाई और आरोपी पर लगातार मैनुअल व तकनीकी निगरानी रखी. लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को रोहिणी से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम ब्रांच की पुरम टीम ने एक खतरनाक वांछित अपराधी अंशु उर्फ ​​आकाश (21) को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. वह दिल्ली के शाहबाद डेयरी Police स्टेशन के मर्डर केस में वांछित था और कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था.

हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक समर्पित टीम बनाई गई. इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने किया और इसमें एसआई अशोक कुमार, एसआई सौरभ, एसआई नरेंद्र, एसआई यतेंद्र, एएसआई विकास, हेड constable संदीप, हेड constable दिनेश, हेड constable संजय, हेड constable इरशाद, हेड constableरविंदर, हेड constable भाग सिंह, हेड constable सुखबीर, हेड constable राहुल और हेड constable सत्यवान शामिल थे.

यह टीम एसीपी/एनडीआर उमेश बर्थवाल की सीधी देखरेख में काम कर रही थी. कई महीनों की लगातार मैनुअल और टेक्निकल निगरानी के बाद, टीम ने अंशु उर्फ ​​आकाश के ठिकाने का पता लगाया. टीम को मिली खास जानकारी के आधार पर, New Delhi के रोहिणी इलाके में एक रणनीतिक छापेमारी की गई, जिसमें वांछित आरोपी अंशु उर्फ ​​आकाश को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया.

यह पूरा मामला 23 मई का है जब महादेव चौक, शाहबाद डेयरी में चाकू मारने की घटना की सूचना मिली थी. घायल नारायण दत्त (निवासी गुप्ता कॉलोनी, प्रहलादपुर, दिल्ली, उम्र 31 वर्ष) को इलाज के लिए एमवी अस्पताल, पूठ खुर्द में भर्ती कराया गया था. इस मामले में घायल पर कई धारदार हथियारों से चोट लगने का जिक्र था.

बाद में घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया, जहां गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. मामले की जांच में घटनास्थल के पास cctv कैमरों के दौरान तीन लड़कों को मृतक पर हमला करते हुए देखा गया और उनकी पहचान सूरज, मनीष और अंशु उर्फ ​​आकाश के रूप में की गई. सह-आरोपी सूरज और मनीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

बता दें कि आरोपी अंशु उर्फ ​​आकाश का जन्म शाहबाद डेयरी, दिल्ली में हुआ था. वह 8वीं पास है और फोटोग्राफर का काम करता है. उसके पिता रिक्शा चालक हैं और उसकी मां का निधन हो चुका है.

डीके/पीएम