
New Delhi, 30 मई . दिल्ली Police की दक्षिण जिला एएटीएस टीम ने एक कुख्यात महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 112.32 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक/हेरोइन बरामद की गई है. Police के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान मीना उर्फ मीनू (40 वर्ष) के रूप में हुई है.
आरोपी करोल बाग के किशनगंज इलाके की निवासी है. Police सूत्रों का कहना है कि मीना हाल ही में 6 मई को एक एनडीपीएस मामले में जमानत पर रिहा हुई थी, लेकिन रिहाई के कुछ ही दिनों बाद उसने फिर से ड्रग सप्लाई की गतिविधियां शुरू कर दी थीं.
दक्षिण जिला एएटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मीना त्यागराज स्टेडियम, आईएनए कॉलोनी के पास ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी. निगरानी के दौरान जब मीना ड्रग्स सौंपने पहुंची तो Police टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई तलाशी में उसके कब्जे से 112.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी नारकोटिक फील्ड टेस्टिंग किट से पुष्टि हो गई. पूछताछ में आरोपी ने खुद को आदतन ड्रग पेडलर बताया. वह दिल्ली में स्थानीय ग्राहकों और छोटे पेडलर्स को सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई करती थी.
इस मामले में कोटला मुबारकपुर Police स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत First Information Report संख्या 106/2026 दर्ज कर ली गई है. Police अब आरोपी से आगे पूछताछ कर ड्रग सप्लाई नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर उमेश यादव ने किया. टीम अरविंद कुमार, एडिशनल डीसीपी/ओपीएस, साउथ डिस्ट्रिक्ट के मार्गदर्शन में काम कर रही थी. टीम में एसआई साजिद हुसैन, नवदीप सिंह, एएसआई देशराज, रविंदर, हेड constable अमित, कृष्ण, अरविंद, ईश्वर, महिला हेड constable सीमा मलिक, constable मंधीर और अरविंद शामिल थे.
अतिरिक्त Police आयुक्त अनंत मित्तल, आईपीएस ने टीम के काम की सराहना की और कहा कि दिल्ली Police ड्रग माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content