
New Delhi, 22 अगस्त . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने जबरन वसूली के मामले में 15 साल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी Rajasthan के jaipur में एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर छिपा हुआ था. उसके ठिकाने की पुष्टि होने के बाद उसे jaipur से पकड़ा गया और कानून के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया.
दिल्ली Police के अनुसार, यह मामला 2008 की एक घटना से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने एक प्रमुख मल्टीनेशनल गारमेंट कंपनी में नौकरी के दौरान वहां से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की थी. नतीजतन, स्पेशल सेल थाने में कई धाराओं मामला दर्ज किया गया था. कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में लगातार पेश न होने के कारण अदालत ने उसे 2 अप्रैल 2016 को घोषित अपराधी करार दिया था.
सनसनीखेज अपराधों से जुड़े फरार अपराधियों की हालिया खोजबीन को देखते हुए दिल्ली Police की स्पेशल सेल की एक टीम बनाई गई थी. इस टीम ने ऐसे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी, ताकि उन्हें और अपराध करने से रोका जा सके. एक महीने से अधिक समय तक की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद यह पता चला कि शुरू में आरोपी इस मामले में कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए Gujarat चला गया था और बाद में Rajasthan चला गया.
13 अगस्त को टीम को पुख्ता जानकारी मिली कि गिरफ्तारी से बचने के लिए एक भगोड़ा Rajasthan के jaipur में छिपा हुआ है. इस सूचना पर स्पेशल सेल की टीम तुरंत jaipur के लिए रवाना हो गई. गहन तलाशी के बाद टीम ने पुष्टि की कि आरोपी Rajasthan के jaipur में एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर छिपा हुआ था. उसके ठिकाने की पुष्टि होने के बाद, उसे Rajasthan के jaipur से पकड़ा गया और कानून के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली, Haryana, Gujarat और Rajasthan में एक व्यापक अंतर-राज्यीय छानबीन का नतीजा है. आरोपी की पहचान हरि सिंह शेखावत के रूप में की गई है. कई नामी MNCs में सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं. साल 2008 में, जब वे एक गारमेंट MNC के साथ काम कर रहे थे, तब उन्होंने उस कंपनी से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की थी.
वह एक्सएलआरआई से ग्रेजुएट है और कई जानी-मानी एमएनसी कंपनियों में सीनियर पदों पर काम कर चुका है. साल 2008 में, जब वह एक गारमेंट एमएनसी के साथ काम कर रहा थ, तब उन्होंने उस कंपनी से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की थी.
–
डीसीएच/
Skip to content