दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया भर्ती, प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील

New Delhi, 18 जुलाई . दिल्ली Police Saturday सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई. Police ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही, दिल्ली Police ने प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है.

Saturday सुबह दिल्ली Police की टीम प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई. इस दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध और नारेबाजी की. ये कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे.

दिल्ली Police ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उसने हाईकोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया है.

डीसीपी New Delhi के ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया गया, “हाईकोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

Police ने यह भी बताया कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश भी की. हालांकि, Police ने संयम बरतते हुए अपना काम किया. ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया है, “हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची. हालांकि, Police ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया.”

Police ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण ढंग से खाली करने की अपील भी की है. ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.”

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दो दिन पहले निर्देश दिए थे कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की प्रतिदिन सरकारी डॉक्टरों से जांच कराई जाए और उनके जीवन की रक्षा के लिए जरूरी सभी चिकित्सीय प्रयास किए जाएं. अदालत ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकारी डॉक्टर नियमित रूप से उनकी जांच करें. जीवन अमूल्य है.”

अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि अगर उनके स्वास्थ्य में गिरावट आती है तो उसके हिसाब से उचित कदम उठाए जाएं.

डीसीएच/