दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को बंद किया; राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

New Delhi, 22 जुलाई . सुरक्षा कारणों से Wednesday को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, Supreme court , सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.

इससे पहले Sunday को भी सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद किया गया था. हालांकि, कुछ समय बाद राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा बहाल कर दी गई थी और उनके गेट भी खोल दिए गए थे.

इस बीच, दिल्ली Police ने संसद तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में अब तक 10 First Information Report दर्ज की हैं. Police के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं के संबंध में ये मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है.

Police ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़े मामलों में संसद मार्ग थाने में चार First Information Report , कनॉट प्लेस (सीपी) थाने में तीन First Information Report तथा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक First Information Report दर्ज की गई है. इनमें एक मामला New Delhi के हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने से संबंधित है.

दिल्ली Police के मुताबिक, आरएएफ के एक जवान पर हमले के मामले में भी First Information Report दर्ज की गई है. Police ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर आरएएफ के जवान के साथ मारपीट करते तथा आरएएफ के वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं. मामले की जांच जारी है.

एसडी/एएस