
New Delhi, 23 मई . पूर्वी दिल्ली के मधु विहार Police स्टेशन की टीम ने सड़क पर झपटमारी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. Police ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
Police के अनुसार, 14/15 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 3 बजे तेलको टी-पॉइंट, हसनपुर के पास एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया गया था. इस घटना के आधार पर मधु विहार थाने में First Information Report संख्या 169/2026 दर्ज की गई थी, जिसमें धारा 304(2), 3(5) और 112 बीएनएस शामिल हैं.
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए Police टीम ने 22 मई को गाजीपुर गोल चक्कर, खिचड़ीपुर इलाके में छापा मारा और चारों आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ अतुल (26 वर्ष), निवासी खिचड़ीपुर; राजेश उर्फ राजे (24 वर्ष), निवासी खिचड़ीपुर; राज कुमार उर्फ शेट्टी (39 वर्ष), निवासी खिचड़ीपुर और राम प्रकाश उर्फ अनिल (29 वर्ष), निवासी खिचड़ीपुर, के रूप में हुई है.
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध की बात स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर Police ने दो चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की. ये दोनों मोबाइल अन्य झपटमारी मामलों से संबंधित बताए जा रहे हैं.
तीन आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. राज कुमार उर्फ शेट्टी पहले से 21 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और वह कल्याणपुरी थाने का ‘बैड कैरेक्टर’ घोषित है. राम प्रकाश उर्फ अनिल पर 8 मामले दर्ज हैं. विशाल उर्फ अतुल भी दो मामलों में शामिल रहा है.
एसएचओ मधु विहार राजेश विजय वर्गीस के नेतृत्व में और एसीपी तिलक चंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में हेड constable सचिन त्यागी, अरुण और नीरज की विशेष टीम ने लगभग 100 cctv फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया. तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई गई.
पूर्वी जिला Police उपायुक्त राजीव कुमार ने इस सफलता पर टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि सड़क अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसे गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
सभी चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. Police अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
–
एससीएच/एएस
Skip to content