
New Delhi, 20 जून . नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली के करावल नगर थाना Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 22 किलो से अधिक गांजा, भारी मात्रा में अवैध शराब तथा 2.51 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं. Police को आशंका है कि बरामद नकदी अवैध कारोबार से अर्जित की गई है.
Police के अनुसार, 18 और 19 जून की दरम्यानी रात करीब 2 बजे करावल नगर थाने में तैनात हेड constable तरुण गश्त पर थे. इसी दौरान उन्होंने शिव विहार इलाके में एक मकान के बाहर दो व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े देखा. उनके पास कुछ गत्ते के डिब्बे और एक बैग मौजूद था. Police द्वारा पूछताछ और तलाशी लेने पर डिब्बों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब तथा बैग में हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला.
जांच में बरामद पदार्थ गांजा निकला, जबकि डिब्बों में विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें और बीयर कैन पाए गए. मौके से कुल 122 क्वार्टर नाइट ब्लू व्हिस्की, 278 क्वार्टर संत्रा देसी शराब, 22 क्वार्टर व्हाइट एंड ब्लू व्हिस्की, 24 क्वार्टर ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, 18 बीयर कैन तथा 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया. सभी शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन Haryana/दिल्ली ओनली’ अंकित था.
Police ने मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय (24) निवासी गली नंबर-2, शिव विहार, करावल नगर और एक 34 वर्षीय महिला निवासी शिव विहार के रूप में की. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से शराब की बिक्री करते थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बड़ी मात्रा में गांजा प्रेम विहार निवासी ओम के घर में छिपाकर रखा गया है. इस जानकारी के बाद थाना करावल नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में और एसीपी खजूरी खास यतिन शर्मा के पर्यवेक्षण में एक विशेष Police टीम गठित की गई. टीम तुरंत प्रेम विहार स्थित बताए गए पते पर पहुंची. Police ने आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत आवश्यक नोटिस प्रदान किए.
अभियान के दौरान Police ने ओम के घर से 21.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इसके बाद आरोपी ओम (23) पुत्र उदय पाल, निवासी गली नंबर-10, प्रेम विहार, करावल नगर को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच के दौरान Police ने अजय और महिला आरोपी के निवास स्थानों की भी तलाशी ली. वहां से कुल 2.51 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. इस मामले में करावल नगर थाने में First Information Report संख्या 164/2026 दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Police अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा और अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
–
Skip to content