
New Delhi, 26 जुलाई . दिल्ली Government ने Sunday को अल्पसंख्यक और महिला आयोग में अहम पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की. लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष चुना गया है, जबकि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्मल जैन को दी गई है. दिल्ली के Chief Minister कार्यालय ने यह जानकारी दी.
Government ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता के अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है.
Chief Minister कार्यालय (दिल्ली सीएमओ) ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है. इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी.”
वहीं, दिल्ली Government ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया है. दिल्ली सीएमओ ने कहा, “दिल्ली Government समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.”
इन नियुक्तियों के बाद Chief Minister रेखा गुप्ता ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दिल्ली महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी दिल्ली Government के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों व सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी और एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी.”
एक अन्य पोस्ट में Chief Minister ने लिखा, “दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे.”
–
डीसीएच/
Skip to content