
New Delhi, 1 जून . दिल्ली Government में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने Monday को कहा कि दिल्ली Government की महिलाओं से किया गया एक और वादा सफलतापूर्वक पूरा हुआ है. मात्र 90 दिनों में 10 लाख से अधिक महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं. यह केवल निशुल्क बस यात्रा की सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और डिजिटल सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
दिल्ली Government में मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तीकरण के विजन से प्रेरित होकर दिल्ली Government महिलाओं को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पिंक सहेली कार्ड की यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि यह कोई योजना नहीं है. ये 10 लाख कार्ड पहले ही बन चुके हैं. यह कोई स्कीम नहीं है. यह एक सपना है. हमारे परिवहन विभाग, हमारी डीटीसी ने इस सपने को पूरा किया और दिल्ली की जनता को इससे फायदा हुआ. हमने इस पर काम किया. मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने 10 लाख से ज्यादा कार्ड बना दिए हैं और दिल्ली की जनता को इससे फायदा हुआ. मेरी माताओं और बहनों को इससे फायदा हुआ. मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है.
पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड, 2 मार्च को शुरू किया गया था. दिल्ली में यात्रा करने वाली महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की एक आधुनिक, डिजिटल और बिना किसी परेशानी वाली सुविधा देने के लिए पेश किया गया था. ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) के ढांचे पर आधारित यह पहल Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली Government की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए सुलभ, तकनीक-आधारित और यात्रियों के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बनाना है.
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा नागरिकों पर केंद्रित शासन के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप, Government दिल्ली के लोगों को बेहतर और ज्यादा पारदर्शी आवागमन सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
मंत्री ने बताया कि दिल्लीभर में लगभग 73 वितरण केंद्र अभी ये कार्ड जारी कर रहे हैं और रोजाना लगभग 11,000 कार्ड जारी किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर मांग बढ़ती है, तो Government अपनी पहुंच और क्षमता को और बढ़ाने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता साफ है कि हर वह योग्य महिला जो इस सुविधा का लाभ उठाना चाहती है, उसे यह कार्ड मिलना चाहिए. अगर मांग हमारे अनुमान से ज्यादा होती है तो हम अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. डीटीसी के पास ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए जरूरी स्टाफ, सिस्टम और ऑपरेशनल तैयारी मौजूद है.
मंत्री ने कहा कि दिल्ली Government नागरिकों को केंद्र में रखकर परिवहन में सुधार करने और आधुनिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे दिल्ली के लोगों के लिए यात्रा करना और सार्वजनिक सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो सके.
–
डीकेएम/
Skip to content