पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए 360 डिग्री पर काम कर रही है दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

New Delhi, 23 मई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को कहा कि दिल्ली Government प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर पर्यावरण के लिए 360 डिग्री पर काम कर रही है. चाहे वायु प्रदूषण की समस्या हो या फिर अधिक से अधिक पौधरोपण, Government हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दिल्ली का पर्यावरण बेहतर से बेहतर बनाया जा सके.

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण सिर्फ दो महीनों की चुनौती नहीं है बल्कि यह एक ऐसा काम है जिसे पूरे साल करना होता है. इसके लिए हमारी Government दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और प्रदूषण को ठीक करने पर गंभीरता से काम कर रही है. कई नई पहल की जा रही हैं.

सीएम ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि दिल्ली Government के पर्यावरण मंत्रालय ने स्टार्टअप्स की एक बहुत बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की थी, जहां लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण को खत्म करने के लिए नए, इनोवेटिव आइडिया लेकर आए थे. हमने उन्हें प्रदर्शित किया और आईआईटी दिल्ली के सहयोग से हमने उनका मूल्यांकन किया. हमने उनमें से सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को चुना और अब हम उन्हें दिल्ली में लागू कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि मुनक नहर पर भव्य छठ घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां चल रहे कार्यों की ऑन-ग्राउंड समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं. एक दौर था, जब छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के बिना कठिन परिस्थितियों में आस्था का पर्व मनाना पड़ता था. आज वही स्थान नई व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धा के सम्मान का प्रतीक बनने जा रहा है.

दूसरी ओर, उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा के एडी ब्लॉक और पीतमपुरा के एपी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि शालीमार बाग में नागरिक सुविधाओं का एक नया ढांचा तैयार हो रहा है. आधुनिक सड़कें, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छ नालियां, व्यवस्थित पार्किंग, वॉकवे, सार्वजनिक शौचालय और सुंदर पार्क, ये सभी कार्य स्थानीय लोगों की जरूरतों और आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं. इस अवसर पर निगम पार्षद अनीता जैन जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे.

डीकेएम/पीएम