
New Delhi, 14 अप्रैल . डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसी मौके पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी अंबेडकर मेमोरियल पहुंचकर बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर भारतीय लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी वजह से आज देश में लोकतंत्र की मजबूत नींव खड़ी है.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब ने जो संविधान देश को दिया, वह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि India की आत्मा है. उन्होंने बताया कि India का हर नागरिक बाबासाहेब को युगों-युगों तक याद करता रहेगा, क्योंकि उन्होंने समानता, न्याय और अधिकारों की जो नींव रखी, उसी पर आज पूरा देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली Government बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चलकर काम कर रही है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि Government लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे हर व्यक्ति का जीवन सम्मानपूर्वक और बेहतर बन सके. उनका कहना है कि बाबासाहेब ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की बात की और उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में विकास कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें बाबासाहेब के चरणों में नमन करने का अवसर मिला.
वहीं, BJP MP अरुण सिंह ने भी बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब न सिर्फ संविधान के निर्माता हैं बल्कि उनके विचार आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बाबासाहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया गया है और उनके सम्मान में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं.
अरुण सिंह ने कहा कि संविधान दिवस पर विशेष चर्चा और कार्यक्रम आयोजित करना भी बाबासाहेब के प्रति सम्मान का ही एक हिस्सा है. उन्होंने यह भी कहा कि आज सभी लोग यह संकल्प लेते हैं कि बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चलेंगे और संविधान का पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content