
New Delhi, 4 जून . दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली Government सख्त रुख अपनाते हुए बड़े कदम उठाने की तैयारी में है. Chief Minister रेखा गुप्ता Friday को एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें राजधानी में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.
Government ने साफ कर दिया है कि मालवीय नगर अग्निकांड के लिए जिम्मेदार किसी भी भवन मालिक, अधिकारी या अन्य दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पूरे मामले की गहन जांच कर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल एक पहलू पर नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों के पालन, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और जवाबदेह प्रशासनिक तंत्र जैसे सभी मुद्दों पर समग्र रूप से काम करना जरूरी है. उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने और दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे.
दिल्ली सचिवालय में होने वाली इस बैठक में दिल्ली Police, राजस्व विभाग, नगर निगम (एमसीडी), New Delhi नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
Chief Minister ने कहा कि मालवीय नगर स्थित गेस्ट हाउस में लगी भयावह आग के पीछे जो भी कमियां या लापरवाही सामने आएगी, उसकी पूरी जांच की जाएगी. इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा नियमों और भवन निर्माण उपनियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को नहीं छोड़ा जाएगा.
रेखा गुप्ता ने बताया कि वह विभिन्न विभागों से इस मामले की विस्तृत जानकारी ले रही हैं और दुर्घटनाओं के कारणों के साथ-साथ संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है.
उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण Government को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने का समय आ गया है, ताकि जान-माल के नुकसान को रोका जा सके और दिल्ली को एक सुरक्षित राजधानी के रूप में स्थापित किया जा सके.
–
Skip to content