
New Delhi, 23 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारों को लंबे समय से लंबित 1-1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्रंटलाइन कर्मियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके परिवारों के प्रति दिल्ली Government की प्रतिबद्धता सर्वोपरि रहेगी.
इससे पहले दिन में सीएम ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की. उन्होंने उनकी समर्पित सेवा की सराहना की और स्वच्छ एवं सुंदर दिल्ली के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया.
उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन भी किया और उनकी सेवा तथा समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया.
यह कार्यक्रम पश्चिमी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण और द्वितीयक परिवहन परियोजना के शुभारंभ के दौरान आयोजित किया गया. इस अवसर पर Chief Minister ने 917 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली Government का उद्देश्य केवल कचरा एकत्र करना नहीं, बल्कि एक आधुनिक, तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है.
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से घर-घर कचरा संग्रहण अधिक प्रभावी, समयबद्ध और जवाबदेह बनेगा. साथ ही यह दिल्ली को अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Chief Minister ने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक, मजबूत बुनियादी ढांचे और जनभागीदारी का यह संयोजन दिल्ली को देश की सबसे स्वच्छ और बेहतर ढंग से प्रबंधित राजधानी बनाने में मदद करेगा.
आधिकारिक बयान के अनुसार, यह परियोजना पश्चिमी दिल्ली नगर निगम के 25 वार्डों में रहने वाले करीब 4.5 लाख परिवारों को कवर करेगी.
परियोजना के पहले चरण में छह वार्डों में इसकी शुरुआत की गई है, जबकि शेष 19 वार्डों को 31 अगस्त तक इस व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा.
स्वच्छता सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 917 अत्याधुनिक वाहनों और आधुनिक कचरा संग्रहण उपकरणों की तैनाती की गई है, जिससे घर-घर कचरा संग्रहण समय पर और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content