
New Delhi, 25 मई . Jharkhand के साहिबगंज स्थित बोरियो थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या का मामला क्राइम ब्रांच दिल्ली ने सुलझा लिया है. इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हत्या करने के बाद Jharkhand से भाग गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में छिपा हुआ था.
Jharkhand के साहिबगंज जिले के बोरियो थाने में 21 मई को चंपाई मरांडी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान चंपाई का शव लापता होने के 10 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ था. जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार आरोपियों के साथ शराब पीते हुए देखा गया था. हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में शव को जंगल क्षेत्र में छिपा दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव से फरार हो गए.
दिल्ली क्राइम ब्रांच के हेड constable गौरव को दिल्ली के यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास चंपाई मरांडी की हत्या के आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला की मौजूदगी के बारे में ठोस सूचना मिली. मुखबिर ने बताया कि आरोपी ने कुछ लोगों के सामने अपने साथियों के साथ Jharkhand के साहिबगंज जिले में अपने पैतृक गांव में हुई हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके साथ यह भी बताया कि हत्या करने के बाद शव को जंगल में छिपा दिया गया था.
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा प्राप्त सूचना को बोरियो थाने के एसएचओ (एसआई रोहित) के साथ साझा किया गया. उन्होंने अपहरण का मामला दर्ज होने की पुष्टि की और बताया कि शव बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि आरोपी अपराध करने के बाद फरार हो गए थे. आरोपी की पहचान और संलिप्तता स्थापित करने के लिए Jharkhand Police के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.
क्राइम ब्रांच टीम ने यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास निगरानी रखी और रणनीतिक रूप से उस क्षेत्र में जाल बिछाया. निरंतर निगरानी और तकनीकी निगरानी के बाद 24 मई को आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सुखदेव मुर्मू बताई. उसने बताया कि 12 मई को उसने बाबूजी मरांडी, मंगल टुडू और चंपाई मरांडी के साथ मिलकर शराब पी थी. शराब पीने के दौरान उनके बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सहयोगियों ने चंपाई का गला घोंट दिया, जबकि उसने हत्या करने में उनकी सहायता की. आरोपी सुखदेव मुर्मू खेत मजदूर के रूप में काम करता है. वह अशिक्षित है और शराब का आदी है.
–
ओपी/एएस
Skip to content