गंगा आरती में भावविभोर हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन

वाराणसी, 18 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान विश्वविख्यात दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया.

मां गंगा की आरती के दौरान Chief Minister पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में डूबी नजर आईं. उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती के दौरान कई बार हाथ उठाकर ‘हर-हर गंगे’ और मां गंगा की जय के उद्घोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की.

Chief Minister रेखा गुप्ता नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हुईं. गंगा की लहरों के बीच नौकायन करते हुए उन्होंने काशी के घाटों की स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता को करीब से देखा. यात्रा के दौरान वह घाटों के इतिहास, पौराणिक परंपरा और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी लेने में विशेष रुचि दिखाती रहीं. काशी की सांस्कृतिक विरासत और घाटों के संरक्षण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता भी व्यक्त की.

दशाश्वमेध घाट पहुंचने पर Chief Minister ने सबसे पहले सपरिवार मां गंगा का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने पूरी तन्मयता और श्रद्धा के साथ विश्वविख्यात गंगा आरती का अवलोकन किया.

आरती सम्पन्न होने के बाद गंगा सेवा निधि की ओर से सुशांत मिश्रा ने Chief Minister रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया.

गंगा आरती के उपरांत Chief Minister रेखा गुप्ता ने गंगा में नौका विहार का आनंद लिया.

इस दौरान उनके साथ आयुष जायसवाल, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर और पूजा पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. Chief Minister के आगमन को लेकर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने भी इस आध्यात्मिक पल का साक्षी बनकर उनका अभिवादन किया.

एमएस/