मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली भाजपा का जनसंपर्क अभियान, नेताओं ने जनता से किया संवाद

New Delhi, 18 जून . “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” अभियान के तहत दिल्ली भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान Thursday से शुरू हुआ. इस अभियान के तहत सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पटेल चेस्ट अस्पताल के निदेशक से मुलाकात कर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र Government की उपलब्धियों की जानकारी दी.

इस अभियान के तहत रामवीर सिंह बिधूड़ी और सरदार वल्लभभाई पटेल चेस्ट अस्पताल के निदेशक राजकुमार के बीच Narendra Modi Government की उपलब्धियों पर संवाद हुआ. इस अवसर पर निदेशक राजकुमार का सम्मान भी किया गया.

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा नेता अभिषेक टंडन भी मौजूद रहे.

बिधूड़ी ने अस्पताल में संचालित ‘टोबैको क्विटलाइन’ का भी दौरा किया और तंबाकू की लत छोड़ने तथा उसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे परामर्श और प्रयासों की जानकारी ली.

दक्षिणी दिल्ली के सांसद बिधूड़ी का यह दौरा Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा के सभी मंडलों में चलाए जा रहे तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान का हिस्सा था.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा जिले के भोला नाथ नगर स्थित फर्श बाजार से इस अभियान की शुरुआत की. उन्होंने स्थानीय लोगों के घर-घर जाकर केंद्र Government की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पर्चे वितरित किए.

जनसंपर्क अभियान के दौरान मल्होत्रा ने Prime Minister स्वनिधि योजना के लाभार्थी गोविंद से भी मुलाकात की. गोविंद कई दशकों से भोला नाथ नगर में जूते-चप्पलों की मरम्मत कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं.

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने बुराड़ी क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया.

उन्होंने लोगों से संपर्क कर Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government और भाजपा Government की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अभियान से जुड़े पर्चे वितरित किए.

पश्चिमी दिल्ली की सांसद और भाजपा की प्रदेश महासचिव कमलजीत सहरावत ने नजफगढ़ के नांगली वार्ड में तीन दिवसीय घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों के बीच Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government और दिल्ली की भाजपा Government की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित पर्चे वितरित किए.

इस दौरान मटियाला के विधायक संदीप सहरावत और स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं.

एक अन्य कार्यक्रम में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष, Lok Sabha और राज्यसभा सांसदों, दिल्ली Government के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, एनडीएमसी सदस्यों, प्रदेश महासचिवों और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का उद्घाटन किया.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, ”इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली Government और केंद्र Government की विभिन्न योजनाएं और सुविधाएं सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं. आज जनता इस पहल को आशीर्वाद दे रही है.”

एएमटी/डीकेपी