रक्षा सचिव ने की आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा

New Delhi, 29 अप्रैल . भारतीय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. दरअसल India और आर्मेनिया के रक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. अब यह वार्ता इन संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक और अहम पहल है.

माना जा रहा है कि New Delhi में हुई रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह व आर्मेनिया के जनरल स्टाफ प्रमुख के बीच यह बैठक काफी सकारात्मक रही. वार्ता के दौरान दोनों देशों ने मिलकर रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. खास तौर पर सैन्य प्रशिक्षण, सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बनाने जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया.

India ने इस मौके पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया. साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि वह आर्मेनिया को आधुनिक और उन्नत रक्षा उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा. यह बातचीत दिखाती है कि India और आर्मेनिया के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. दोनों देश अब सिर्फ सामान्य सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई तकनीक और आधुनिक रक्षा सिस्टम के क्षेत्र में भी साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं.

India के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भी आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ विस्तृत चर्चा की है. New Delhi में आगमन पर लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान का औपचारिक स्वागत किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों का प्रतीक है.

बैठक के दौरान India और आर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. दोनों पक्षों ने सैन्य हार्डवेयर के विकास में संयुक्त उपक्रमों की संभावनाओं पर भी विचार किया. यह चर्चा इस बात का संकेत है कि दोनों देश भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना चाहते हैं.

इस दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने New Delhi स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भी दौरा किया. वहां उन्होंने ‘इटरनल फ्लेम’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी. यह श्रद्धांजलि दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती, सम्मान और साझा मूल्यों को दर्शाती है.

जीसीबी/डीएससी