वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

New Delhi, 30 जून . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Tuesday को Gujarat के वडोदरा में आयोजित वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के समापन (वैलेडिक्टरी) सत्र को संबोधित करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने और उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए उत्साहित हैं.

राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में लिखा, “30 जून को वह Gujarat के वडोदरा में रहेंगे और वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस के वैलेडिक्टरी सत्र को संबोधित करेंगे.” उनके इस दौरे को राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इससे पहले Monday को Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में मध्य Gujarat क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मध्य Gujarat को वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और नवाचार (इनोवेशन) का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

Chief Minister ने उद्योगपतियों, निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच के कारण India हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा था कि Prime Minister की नीतियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के चलते दुनिया के कई देशों ने India के साथ भरोसेमंद साझेदारी विकसित की है और यह विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है.

भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि राज्य Government ने Prime Minister के संतुलित विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए वाइब्रेंट Gujarat पहल को केवल वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन तक सीमित नहीं रखा है. इसके तहत अब विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जिलों की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके.

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस केवल निवेश आकर्षित करने का मंच नहीं है, बल्कि यह स्थानीय उद्योगों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने वाला मजबूत सेतु भी है.

Chief Minister ने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे चर्चाओं को ठोस निर्णयों में, विचारों को परियोजनाओं में और परियोजनाओं को समृद्धि में बदलने की दिशा में आगे बढ़ें.

उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सम्मेलन Gujarat को औद्योगिक विकास के नए आयाम प्रदान करेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती देंगे.

एएस