सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा

रायपुर, 28 जुलाई . छत्तीसगढ़ के उपChief Minister विजय शर्मा द्वारा 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा कर भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट” के गठन की मांग की गई थी. अब रक्षा मंत्री ने विजय शर्मा को पत्र भेजकर भरोसा दिया है.

उपChief Minister विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा था, “छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं. ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं. भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट’ का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी. यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी. अतः भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है.”

अब इस पत्र के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपChief Minister विजय शर्मा को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है, “विजय शर्मा, आपका दिनांक 26 जून, 2026 का पत्र प्राप्त हुआ जो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने के संबंध में है. उपर्युक्त मामले की जांच करवाई जा रही है.”

उपChief Minister विजय शर्मा ने अपने और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पत्र एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना….” Chief Minister विष्णुदेव साय ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावना जताई है. बस्तर रेजिमेंट के गठन को लेकर राज्य Government ने उम्मीद जताई है कि इससे बस्तर के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का नया अवसर मिलेगा.

गौरतलब है कि रेजिमेंट सेना की एक संगठित सैन्य इकाई होती है. यह सैनिकों का ऐसा समूह होता है, जिसकी अपनी पहचान, परंपराएं, इतिहास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक ढांचा होता है.

ओपी/पीएम