शिव भक्ति में डूबीं दीपिका सिंह, भर्तृहरि गुफा में किया नृत्य

Mumbai , 3 अगस्त . टीवी की मशहूर Actress दीपिका सिंह इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में Madhya Pradesh के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध भर्तृहरि गुफा के दर्शन किए. यहां उन्होंने भगवान शिव को समर्पित करते हुए नृत्य भी किया. दीपिता ने बताया कि इस डांस के लिए उन्होंने पहले कोई तैयारी नहीं की थी.

दरअसल, दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भर्तृहरि गुफा में ‘चंद्रचूड़’ गाने पर नृत्य करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इस डांस के लिए उन्होंने कोई खास रिहर्सल नहीं की थी. Actress ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस गाने पर एक रील देखी थी, लेकिन गुफा में पहुंचने के बाद अचानक उनके मन में इस पर डांस करने का विचार आया.

दीपिका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”ओम नमः शिवाय. आप सभी को सावन के पहले Monday की शुभकामनाएं. मैंने भर्तृहरि गुफा में बैठकर कुछ देर ध्यान किया. यहां की शांति और सकारात्मक ऊर्जा ने मुझे डांस करने के लिए प्रेरित किया. डांस शुरू करने से पहले मैंने गुरु को याद किया, धरती को प्रणाम किया और फिर भगवान शिव को यह नृत्य अर्पित किया.”

Actress ने कहा, ”मेरे लिए यह केवल डांस नहीं है, बल्कि चलते-फिरते ध्यान जैसा अनुभव था. नृत्य करते समय मुझे ऐसा महसूस हुआ कि समय जैसे रुक गया हो. यह भगवान नटराज और भगवान शिव के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका था. इस पल में मुझे प्रकृति, जीवन और ब्रह्मांड की शक्ति का एहसास हुआ.”

बता दें कि भर्तृहरि गुफा Madhya Pradesh के उज्जैन में स्थित प्राचीन गुफाओं में से एक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान राजा भर्तृहरि की साधना स्थली माना जाता है. कहा जाता है कि राजा भर्तृहरि ने यहां कई वर्षों तक तपस्या की थी. भारतीय साहित्य में भी उनका विशेष स्थान है और उन्हें संस्कृत की प्रसिद्ध रचनाओं ‘नीति शतक’ और अन्य ग्रंथों के लिए जाना जाता है.

पीके/पीएम