
New Delhi, 11 जून . केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की जनता के लिए साइबर फ्रॉड को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, साइबर अपराधी एआई का इस्तेमाल करके असली लगने वाले डीपफेक वीडियो और नकली पहचान (सिंथेटिक आइडेंटिटी) बना बनाकर धोखाधड़ी कर सकते हैं.
एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकते हैं. Government ने एडवाइजरी में साइबर अपराधियों के काम करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी है.
एडवाइजरी में कहा गया है, “साइबर अपराधी अब असली लगने वाले डीपफेक वीडियो और नकली पहचान (सिंथेटिक आइडेंटिटी) बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन तकनीकों का इस्तेमाल फेशियल ऑथेंटिकेशन, लाइवनेस वेरिफिकेशन, वीडियो-केवाईसी, अकाउंट रिकवरी और फाइनेंशियल व डिजिटल सेवाओं तक अनधिकृत पहुंच (बिना इजाजत एक्सेस) पाने के लिए किया जा सकता है.”
एडवाइजरी में बताया गया है कि धोखाधड़ी करने वाले आमतौर पर social media प्लेटफॉर्म, जॉब पोर्टल, डेटिंग प्लेटफॉर्म या फोन कॉल के जरिए संपर्क करते हैं. वे पीड़ितों का फेशियल डेटा इकट्ठा करते हैं, जिसके लिए वे कभी-कभी उन्हें कैमरे के सामने पलक झपकाने, सिर घुमाने या बोलने जैसी आसान हरकतें करने के लिए मना लेते हैं.
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए Government ने कुछ सुरक्षा उपाय भी साझा किए हैं. Government ने फिनटेक कंपनियों समेत फाइनेंशियल संस्थानों को डीपफेक का पता लगाने वाले सिस्टम को मजबूत करने और कस्टमर ऑनबोर्डिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की सलाह दी है.
लोगों से कहा गया है कि वे अपने बायोमेट्रिक डेटा को सुरक्षित रखें, संदिग्ध लॉगिन कोशिशों के प्रति सतर्क रहें और फाइनेंशियल गतिविधियों से जुड़े ईमेल या एसएमएस नोटिफिकेशन पर नियमित रूप से नजर रखें. नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट तुरंत नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए करें.
–
डीसीएच/
Skip to content