पाकिस्तान: स्वात पुलिस स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17

इस्लामाबाद, 3 अगस्त . कबाल Police स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. Monday को दो और घायल Policeकर्मियों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले स्थित Police स्टेशन में Sunday को ये धमाका किया गया था. Pakistanी न्यूज चैनल समा टीवी ने अपनी रिपोर्ट में Police अधिकारियों के हवाले से बताया कि इलाज के दौरान दो घायल Policeकर्मियों की जान चली गई. इस तरह हमले में मरने वाले Policeकर्मियों की संख्या बढ़कर 7 और आम नागरिकों को मिलाकर मृतक आंकड़ा 17 पहुंच गया है. वहीं, 13 घायल Policeकर्मियों का इलाज जारी है.

आत्मघाती हमला Police स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास किया गया था. प्रमुख दैनिक डॉन के मुताबिक यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. ये सभी कबाल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे.

स्वात जिला Police अफसर (डीपीओ) उमर खान ने बताया कि आत्मघाती हमलावर को Police कर्मी ने रोकने की जैसे ही कोशिश की उसने खुद को उड़ा दिया. डीपीओ के अनुसार, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी.

आत्मघाती हमला उन अटैक्स की कड़ी है जो आए दिन Police और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर खैबर पख्तूनख्वा में अंजाम दिए जा रहे हैं.

इस सप्ताह की शुरुआत में भी खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में स्थित खजीना बांदा चेकपोस्ट पर सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया था. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम नौ Policeकर्मियों की मौत हो गई थी और 28 अन्य घायल हुए थे.

22 जुलाई को भी अज्ञात हमलावरों ने एक Policeकर्मी की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी. मामला केपी के अपर साउथ वजीरिस्तान जिले के सर्वेकई इलाके का था.

स्थानीय प्रशासन के हवाले से मीडिया ने बताया था कि सर्वेकई Police स्टेशन पर तैनात कॉन्स्टेबल अपनी ड्युटी पर आ रहा था जब उसको घात लगाकर मारा गया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

केआर/