कोलकाता गोदाम हादसा: तारातला में मृतकों की संख्या 14 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी

कोलकाता, 26 जून . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या Friday को बढ़कर 14 हो गई. दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के अनुसार Friday सुबह भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है. राज्य Government की ओर से मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी गई है. जिसमें जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णा चौधरी (30), रोहित चौधरी (40), राहुल चौधरी (17), चंद्रमा चौधरी (60), पप्पू रजक (40), असगर हुसैन (55), साहिल सरदार (17), घी कुमार (17), असगर हुसैन (54), साहिल सरदार (17), हसन इमाम (44), गणेश कलंदी (45), नवीन सिंह (44), स्वपन मंडल (56) के रूप में हुई है.

वहीं, घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में जारी है. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों का विवरण जुटाने और उनकी आधिकारिक पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही सभी के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी.

बता दें कि ताराजतला इलाके में Wednesday दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया था. यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया था, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे.

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. Wednesday दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा था. भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर मौजूद थे. आशंका जताई जा रही है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. इसी वजह से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही Police, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं. बचावकर्मी मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पीएम