
Mumbai , 16 अप्रैल .तमिल फिल्म में जब कॉमेडी की बात होती है तो Actor विवेकानंदन का नाम सबसे पहले आता है. Actor ने कल्ट कॉमेडी फिल्मों से फैंस का दिल जीता और साउथ सिनेमा में अपनी अनूठी कॉमेडी शैली से गहरी छाप छोड़ी.
Actor ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया लेकिन बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 17 अप्रैल को Actor की पुण्यतिथि है.
सिनेमा में विवेक के नाम से महशूर Actor के लिए कॉमेडी ही उनका सबकुछ था. तमिलनाडु में जन्मे Actor ने मद्रास ह्यूमर क्लब से स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर कॉमेडी की शुरुआत की थी. उन्हें चेन्नई में सचिवालय में काम करते हुए भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया था. Actor मंच से ऐसी कॉमेडी करते थे कि दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे. विवेक को सिनेमा जगत से दिग्गज निर्देशक के. बालाचंदर ने परिचित कराया था, जिन्होंने रजनीकांत जैसे महान कलाकारों को भी सिनेमा से जोड़ा था.
साल 1987 में विवेक ने फिल्म ‘मनथिल उरुधि वेंडम’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा. विवेक ने 80 के दशक में कई तमिल फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ निभाईं, लेकिन 90 के दशक के उत्तरार्ध में Actor दशक के बड़े कॉमेडियन बनकर उभरे. साल 2000 से 2001 में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया और तमिल सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा बने. Actor ने रजनीकांत, आर माधवन, और थलापति विजय के साथ भी स्क्रीन पर अपने संवाद से दर्शकों को खूब हंसाया.
उन्होंने ‘खुशी’, ‘मिन्नाले’, ‘अलाइपायुथे’, ‘मुगावरी’, ‘डम्म डम्म डम्म’, ‘शिवाजी द बॉस’ समेत कई फिल्मों में काम किया. कॉमेडी के अलावा Actor ने सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में काम भी काम किया. उनकी ‘कधल सदुगुदु’ सबसे लोकप्रिय फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक बलात्कारी द्वारा पीड़िता से शादी करने की समाज की सोच पर प्रहार किया था. उनकी कई फिल्म समाज में अंधविश्वासों और रीति-रिवाजों पर प्रहार थी.
अपने करियर में Actor ने कई अवॉर्ड भी हासिल किए. उन्हें साल 2009 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व President डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जागरुकता अभियान में भी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने ‘ग्रीन कलाम’ नाम की योजना को सुचारू रूप से चलाने में मदद की थी.
–
पीएम
Skip to content