पलामू में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

मेदिनीनगर, 13 जुलाई . Jharkhand के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. Police के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा देवी के रूप में हुई है. घटना Monday रात की बताई जा रही है.

सूचना मिलने पर सदर थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मनीषा की शादी अप्रैल 2025 में रजवाडीह निवासी मिथलेश साव से हुई थी. मृतका का करीब दो माह का एक बेटा है. बताया गया है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था. मनीषा का मायका लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतर गांव में है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग रजवाडीह पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि मनीषा आत्महत्या नहीं कर सकती थी. उनका कहना है कि उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया गया. मृतका के परिजनों ने उसके देवर, सास, ससुर और ननद पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. Police का कहना है कि परिजनों के आवेदन और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/पीएम