
रांची, 13 अप्रैल . Jharkhand की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में Monday सुबह एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया. यह घटना माझिटोली पागला बाबा रोड के समीप की है. एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण पागला बाबा रोड की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए दो शव देखे. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. मृत युवक और युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है.
Police आसपास के गांवों और थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना Police मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया. कुछ स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शवों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया है.
दूसरी ओर, प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला भी माना जा रहा है. Police हत्या और आत्महत्या इन दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान आगे बढ़ा रही है. Police ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का स्पष्ट पता चल पाएगा. फिलहाल Police आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content