
Patna, 5 मई . बिहार की राजधानी Patna के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में Police ने एक गेस्ट हाउस के कमरे से युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया है. Police उस मामले में युवक की कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Police के मुताबिक, रामकृष्णानगर थाना के अंतर्गत पाटलिपुत्र बस स्टैंड के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है. मृतक की पहचान जहानाबाद के नारायणपुर के रहने वाले स्वर्गीय अनिल शर्मा के पुत्र संतोष कुमार शर्मा के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि मृतक युवक संतोष अपनी एक महिला मित्र के साथ इस गेस्ट हाउस में रुका हुआ था. होटल के कर्मचारियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत Police को फोन किया. सूचना मिलते ही रामकृष्णानगर थाने की Police गेस्ट हाउस के कमरे में पहुंची. जब Police ने कमरा खोला तो देखा कि संतोष का शव पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था.
Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. Patna सदर के अनुमंडल Police पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने लड़की पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
Police ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. Police भी इस मामले को संदिग्ध मानकर सभी कोणों से जांच कर रही है. रंजन कुमार ने बताया कि युवक और लड़की ने Monday की शाम को कमरा लिया था और देर रात यह घटना घटी बताई जा रही है.
उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल, Police गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर और कमरे में मिले सबूतों के आधार पर जांच कर रही है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content