
गाजियाबाद, 22 मई . शहर के डीएलएफ भगत सिंह चौक के पास एक फ्लैट में दो पुरुषों के शव मिले हैं.
गाजियाबाद Police ने Friday को बताया कि यह घटना फ्लैट बी-1 एस-2 से सामने आई. पड़ोसियों ने अपार्टमेंट से तेज बदबू आने पर Police को सूचना दी, जिसके बाद Police को दोनों मौतों की जानकारी मिली.
पत्रकारों से बात करते हुए Police उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया, “Police को सुबह करीब 9:30 बजे शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में डीएलएफ के पास एक फ्लैट में दो लोगों के मृत पाए जाने की सूचना मिली. Police तुरंत मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.”
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश शर्मा (लगभग 70-75 वर्ष) और नेम सिंह (लगभग 55-60 वर्ष) के रूप में हुई है.
Police अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. शव करीब दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं.
डीसीपी जायसवाल ने आगे बताया, “घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया था. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शुरुआती जांच में मौत का कारण प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है.”
अधिकारियों के अनुसार, दोनों व्यक्ति अकेले रहते थे और गुजारा करने के लिए किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते थे. Police ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति, राकेश शर्मा, लंबे समय से बीमार था और बिस्तर पर ही रहता था.
डीसीपी ने आगे बताया, “नेम सिंह उनका देखभाल करने वाला लगता था.”
पीड़ितों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और मौत के मामले में आगे की जांच जारी है.
इसी बीच, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां Police के अनुसार एक मां और उसके नाबालिग बेटे की उनके घर के अंदर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. Police ने बताया कि आरोपी लाखों रुपए की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर 10-12 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए. दिल्ली Police ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध का पता लगाने के लिए आसपास के cctv फुटेज की जांच कर रही है.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content