
लातेहार, 1 मई . Jharkhand के लातेहार जिले में Friday को एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए. Police के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. लड़की के दोनों पैर कटे हुए थे, जबकि लड़के के पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए. दोनों के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
Police के अनुसार, दोनों के शव बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के समीप धरधरी पुल के पास पोल संख्या 201/08 से 201/10 के बीच पाए गए. मृतकों की पहचान लातेहार के घोड़ाबर गांव निवासी किरानी उरांव की 16 वर्षीया पुत्री सिंधु कुमारी और छिपादोहार निवासी मंटू सिंह के पुत्र 15 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है.
सिंधु लातेहार गर्ल्स स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा थी, जबकि शत्रुघ्न छिपादोहर स्थित खर्चा हाई स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था. लड़की के पिता किरानी उरांव ने बताया कि सिंधु 29 अप्रैल को रिचुघूटा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी. इसके बाद अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. Friday को उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ.
वहीं, मृतक शत्रुघ्न के चाचा शंकर सिंह ने आशंका जताई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. सूचना मिलने पर लातेहार थाना Police मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
Police के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. Police यह भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों ने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या तो नहीं की. हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है.
–
एसएनसी/एबीएम
Skip to content