
बीजिंग, 25 जून . 17वां ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम 23 से 25 जून तक पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में आयोजित किया गया. इसमें 90 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1,700 से अधिक अतिथि एकत्रित हुए.
23 जून को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के ‘हाई-लेवल इंटरव्यू’ कार्यक्रम और दावोस फोरम ने संयुक्त रूप से ‘बेल्ट एंड रोड’ के संयुक्त निर्माण पर एक उप-मंच का आयोजन किया. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल ने एक दशक से अधिक के समर्पित प्रयासों के बाद सार्थक परिणाम दिए हैं. इसके अलावा, चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना और भी अधिक देशों के लिए विकास के अवसर लाएगी.
कजाकिस्तान के Prime Minister ओल्जहास बेक्टेनोव ने कहा कि 2013 में, चीनी President शी चिनफिंग ने पहली बार कजाकस्तान में ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का प्रस्ताव रखा, जिससे एशिया-यूरोप कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय खुला. आज, यह दृष्टिकोण वैश्विक विकास को निर्देशित करने वाले प्रमुख ढांचों में से एक बन गया है, और कजाकिस्तान ने स्वाभाविक रूप से इस प्रक्रिया में एक रणनीतिक भूमिका निभाई है. वर्तमान में, कजाकिस्तान एक प्रमुख पारगमन केंद्र बन गया है.
चीन और गिनी ने ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के संयुक्त निर्माण पर सहयोग समझौते पर 2018 में ही हस्ताक्षर किए थे. गिनी के Prime Minister अमादौ ओउरी बाह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, इस पहल से गिनी में ठोस परिणाम और विकासात्मक बदलाव आया है. इनमें बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण परियोजनाएं और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाली कई छोटी लेकिन लाभकारी परियोजनाएं शामिल हैं.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content