लालू और राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी आचार्य, बिहार सरकार को चेतावनी

Patna, 6 जून . पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने पर बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है. इसके साथ ही, Government को चेतावनी देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो इसके अंजाम का अंदाजा Government को नहीं है.

रोहिणी आचार्य ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सात खून के आरोपी रहे Chief Minister की Government की ओर से लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का फैसला परिवार को नुकसान व शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से ही लिया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है, इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है.”

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, “सम्राट Government को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू-राबड़ी देवी और उनके परिवार का सुरक्षा कवच है. अगर लालू, राबड़ी देवी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आई थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी Government को नहीं है.”

वहीं, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पहुंच कर बदले की भावना से काम कर रहे Chief Minister को ये सीधा, साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं. पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला Chief Minister व उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी.”

उधर, पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा हटाए जाने के बाद नाराज हैं. Saturday को लालू यादव और पत्नी राबड़ी देवी ने सुरक्षा में तैनात बाकी Policeकर्मियों को भी वापस लौटा दिया.

इसी तरह तेजस्वी यादव ने वन पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया. इसके बाद एक भी सुरक्षाकर्मी पोलो रोड में उपस्थित नहीं है.

डएनएस डीसीएच/